उरई, फरवरी 15 -- उरई।शहर कोतवाली क्षेत्र की कालपी रोड पर पॉलिटेक्निक के पास 9 फरवरी की रात को तेज रफ्तार वाहन में बाइक सवार जीजा साले को टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल साले को झांसी ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में साले की मौत हो गई। जबकि, जीजा को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद टक्कर मार कर भागे वाहन और ड्राइवर का पता नहीं चला। 9 फरवरी की रात झांसी के थाना गरौठा रगौली निवासी 32 वर्ष शिवकुमार अपने जीजा 35 वर्षीय अनिल कुमार निवासी कुरकुरू के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहिया जा रहा था। जैसे ही बाइक कालपी रोड पर पालीटेक्निक के पास पहुंची तो पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें अनिल कुमार को कम चोट आईं, लेकिन शिवकुमार गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.