उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। जालौन रोड स्थित कुकरगांव से पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा भतीजे को टक्कर मार दी जिसमें भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक भतीजे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार चाचा भतीजा मुंबई से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। कन्नौज जिला के ग्राम तारापुर थाना गुरसहायगंज निवासी 20 वर्षीय गौरव अपने चाचा राजेश के साथ मुंबई में रहकर आइसक्रीम का धंधा करते थे। गुरुवार को गौरव ने मां पुष्पा देवी को फोन करके बताया कि वह चाचा के साथ बाइक से घर आ रहा था। गुरुवार को चाचा भतीजे मुंबई से बाइक पर सवार होकर निकले थे। शुक्रवार की रात को जैसे ही उनकी बाइक जालौन रोड स्थित कुकरगांव से पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भतीजे गौरव की मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.