एटा, मार्च 11 -- मंगलवार शाम को आगरा रोड पर बाइक सवार को रौंदने के बाद अनियंत्रित रोडवेज बस खंदी में उतर गई। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बस में सवार कई सवारियों को हल्की चोटें आई है। जानकारी मिलते ही अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी ली है। जिला फिरेाजाबाद थाना एका के गांव नगला पीपल निासी उदयवीर (50) पुत्र रूकपाल किसी काम से गांव मझराऊ आए थे। देरशाम बाइक से घर लौट रहे थे। आगरा की तरफ से बरेली डिपो की बस आ रही थी। गांव मझराऊ, सामंतखेड़ा के बीच में पहुंचे। वहीं पर सामने से आ रही बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक भी संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ सवारियों को चोट आई। हल्की चोट होने के कारण सवारी घटनास्थल से ही चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.