गोरखपुर, मई 18 -- बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलघाट के विधनापार गांव के पास लिंक एक्सप्रेस-वे क्रॉसिंग के पास छह बदमाशों ने बाइक सवार को रोककर उसकी पिटाई करने के बाद 1.18 लाख रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बेलघाट थाना क्षेत्र के रामपुर विद्यानगर निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह शुक्रवार शाम को बेलघाट से बाइक से घर जा रहे थे। बिधनापार गांव के पास लिंक एक्सप्रेस-वे क्रॉसिंग पर पहुंचे थे कि छह की संख्या में अज्ञात बदमाश जो कि मुंह बांधे हुए थे रोक लिया। पैसा छीनने लगे विरोध करने पर मारने पीटने के साथ ही बाइक और मोबाइल भी तोड़ दिया। पास में मौजूद 1.18 लाख रुपये कैश, गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। सुरेन्द्र ने राहगीरों की मदद से इसकी सूचना थाने पर दी। बाइक खरीदने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.