लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर गांव के पास में रविवार की सुबह को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सीरा (शीरा) से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। बताया जाता है कि बाइक सवार अचानक सामने आ गया, जिससे चालक ने वाहन मोड़ दिया और संतुलन बिगड़ गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। घटना के बाद कुछ देर मार्ग पर अफरा-तफरी रही और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और मार्ग को सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...