देवरिया, जून 9 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। भलुअनी- बरहज मार्ग पर गंगा करमटार मोड़ के पास शनिवार की शाम को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चावल लदी एक पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दो का इलाज देवरिया मेडिकल कालेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन निवासी रामविलास उर्फ गुच्चु प्रसाद (40) पुत्र रमायण मजदूरी का काम करता था। शनिवार को वह चावल लदे पिकअप पर दो अन्य मजदूरों के साथ सवार होकर बरहज की तरफ जा रहा था। अभी पिकअप भलुअनी- बरहज मार्ग पर गंगा करमटार गांव के पास मोड़ पर पहुंची थी कि पिकअप के सामने एक बाइक सवार आ गया, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.