सराईकेला, फरवरी 16 -- सरायकेला, संवाददाता। सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी मोड़ के समीप एक मैजिक वाहन बाइक को टक्कर मारने के बाद खड़े ट्रक के पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह चपटा हो गया और चालक सरफुद्दीन अंसारी (40 वर्ष) केबिन में फंस गया। साथ बैठी बेटी हनीफा नाज (3 वर्ष) और बाइक सवार नवीन गोराई (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने मैजिक वाहन के आगे के हिस्सा को तोड़कर फंसे चालक को बाहर निकाला और सभी घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा। चिकित्सकों ने बाइक सवार और मैजिक वाहन चालक को एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया। वहीं, छोटी बच्ची का उपचार सदर अस्पताल सरायकेला में चल रहा है । घटना रविवार की शाम करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार सरफुद्दीन अंसारी मुड़िया का निवासी है। वह अपनी तीन वर्ष...