पीलीभीत, फरवरी 23 -- बरखेड़ा। उपले पाथ रही महिला के बाइक सवार उचक्के कुंडल नोचकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शरू कर दी है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। गांव अधकटा निवासी गंगादेई पत्नी मुकेश कुमार ने बताया की शनिवार को दोपहर में एक बजे वह घर के सामने रास्ते के पास गोबर के उपले पाथ रहीं थी। इसी दौरान अचानक दो अज्ञात युवक बाइक से आए और अचानक एक युवक ने बाइक से उतरकर कानों में पहने कुंडल छपट्टा मारकर निकाल लिए। कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक वहाँ से भाग निकले। जब तक शोर मचाया तब तक युवक गायब हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश की, मगर उनका कही पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर बाइक सवार अज्ञात आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.