हाजीपुर, जुलाई 12 -- पातेपुर। संवाद सूत्र बलिगांव थाना क्षेत्र में चिकनौटा वर्ली चौक के रात्रि नौ बजे ताजपुर मुजफ्फरपुर मार्ग एनएच-28 पर गुरुवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में किया गया है। युवक पलदारी का काम करता है। घटना की जानकारी चल रहे राहगीरों को तब पता चला,जब वह सड़क किनारे खून से लतपथ पड़ा था। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से स्थिति को दयनीय देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर ले जाया गया। दीपक अन्न का कारोबार करता है। वह ताजपुर से अनाज बेचकर अपने घर वापस लौट रहा था। घायल व्यवसायी के भाई संतोष ने कहा कि कि मेरे भाई ...