लखीसराय, मार्च 5 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड क्षेत्र स्थित जैतपुर शहीद द्वार के समीप एनएच 80 पर मंगलवार को एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसका विधिवत इलाज किया गया। जख्मी बाइक सवार की पहचान प्रखंड के ही दरियापुर निवासी हरिद्वार सिंह के 42 वर्षीय पुत्र शशि भूषण कुमार के रूप में हुई। जानकारी अनुसार बाइक सवार दरियापुर से बड़हिया बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान जैतपुर के समीप सामने से आ रहे तेज चार पहिया वाहन से चकमा खाकर हुए अनियंत्रित अवस्था में सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। इलाज बाद जख्मी को वापस घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.