फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- शहर में मंगलवार को पल्सर सवार दो लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत सर्विस रोड की है। लुटेरों ने आसफाबाद से जल मूल्य टैक्स की वसूली करके लौट रहे सहायक संग्रहकर्ता से हजारों की नगदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। लूट की घटना दोपहर के समय हुई। जलकल विभाग में जल मूल्य की वसूली के कार्य में लगे सहायक संग्रहकर्ता राजेश तिवारी अपने साथी संग्रहकर्ता दिनेश यादव के साथ आसफाबाद से टैक्स की वसूली करके लौट रहे थे। दोनों ही कर्मचारी अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर थे। मोटरसाइकिल जैसे ही नगला बरी चौराहे से आगे रसना टॉकीज से पहले पहुंची जैसे ही पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों ने आगे वाहन खड़ा करके सहायक संग्रहकर्ता को रोक लिया। जब तक कर्मचारियों को समझ पाता उससे पहले लुटेरे में नगदी से भरा बैग छीन...