बागपत, जनवरी 5 -- नगर की छपरौली चुंगी के पास मामूली विवाद पर बाइक सवार चार युवकों ने कार सवार युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। घायल की मां ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोनी की रहने वाली राकेश कुमारी ने बताया कि उसका बेटा विवेक सोलंकी अपनी कार लेकर भड़ल अपने मामा के यहां पर आ रहा था। नगर की छपरौली चुंगी के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। इस पर उक्त युवकों ने विवेक को मारपीट कर घायल कर दिया और उसकी कार के शीशे तोड़ दिया। राकेश कुमारी ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.