मुरादाबाद, अगस्त 23 -- भगतपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। हादसे में कपिल की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी महेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाजपुर-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना भगतपुर के गांव निवाड़खास निवासी कपिल और महेंद्र शनिवार सुबह बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। गांव से निकलते ही सामने से आ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली बराबर में नहर में जाकर पलट गई। हादसे में कपिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि महेंद्र घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बाजपुर मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.