भदोही, दिसम्बर 12 -- भदोही/औराई, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के खेतलपुर-बभनौटी मार्ग बाड़ी, बभनौटी गांव में शुक्रवार को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को रौंद दिया। इससे 22 वर्षीय आईटीआई छात्र सुजीत पटेल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। देर रात पुलिस शव कब्जे में करने को लेकर मशक्कत करती रही। औराई क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी राजेश पटेल के बेटे सुजीत पटेल औराई पावर हाउस के पास आईटीआई की पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे वह बाइक से कॉलेज बभनौटी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान अवैध मिट्टी लादकर ट्रैक्टर चालक तेज गति से जा रहा था। खेतलपुर-बभनौटी मार्ग के आदिवासी बस्ती बांस की कोठी के पास छात्र को बुरी तरह रौंद दिया। इसके बाद दूस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.