रुद्रपुर, फरवरी 9 -- नानकमत्ता। बाइक को टक्कर मारने के आरोप में बस चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। उमेश सिंह पुत्र रामा सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर नम्बर 07 ने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनका पुत्र देवेन्द्र सिंह राना तथा गांव के राजेश सिंह पुत्र पंचम सिंह उर्फ पंचू, राजेश सिंह पुत्र दर्शन सिंह 30 जनवरी को झनकट से लौट रहे थे। सड़क किनारे खड़े युवकों को प्रतापपुर नम्बर 07 की ओर से आ रही बस के चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...