मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा चौक पर शुक्रवार को देर शाम बाइक व टेम्पू के बीच हुई टक्कर में 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज चनौरा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सिमरा गांव के सुधीर कुमार मंडल के पुत्र रवि कुमार मंडल के रूप में हुई है। रात में ही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया था और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। झंझारपुर के अपर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बावत बताया जाता है कि रवि कुमार मंडल अपने दो चचेरे भाई बैद्यनाथ मंडल के 25 वर्षीय पुत्र गोबिंद मंडल व जगरनाथ मंडल के 24 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र मंडल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.