मधुबनी, जनवरी 4 -- फुलपरास। थाना पुलिस ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि बीते नवम्बर दिसंबर माह में एन एच 27 पर बाइक लूट की घटना को एक गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। जिसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में सभी कांडों का उद्भेदन करने व अपराधियों के गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीक अनुसंधान व आमजन के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार इसमें संलिप्तत अपराधी धौसही गांव निवासी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस ,दो मोबाइल व एक स्प्लेंडर मोटर साईिकल के साथ की गई है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया है कि इस बाइक छिनतई गिरोह द्वारा बाइक लूट कर अंधरामंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुब्बाटोल गांव निवासी मनीष के पास बेचने के लिए दिया जाता है। इस गिरोह में...