रुद्रपुर, जनवरी 20 -- रुद्रपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के नेतृत्व में मंगलवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया। एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली में परिवहन विभाग, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। बाइक रैली हिंदुस्तान जिंक से शुरू हुई। जो डीडी चौक होते हुए एआरटीओ कार्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिससे हर व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति जागरूक हों सके और उनका पा...