चंदौली, अप्रैल 11 -- चंदौली। उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजयुमो की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने भाजपा जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली पूरे नगर में भ्रमण किया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर काफी तेजी से अग्रसर है। वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसका गरीब और पात्र लाभार्थी लाभ भी उठा रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष खुशबू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.