मथुरा, मार्च 20 -- मथुरा। कांस्टीट्यूशनल क्लब नई दिल्ली ने भारतीय जन सेवा मिशन का पांचवें स्थापना दिवस मनाया। इसमें सराहनीय कार्यों के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों के 40 लोग सम्मानित किए। इसमें मथुरा से ब्रज यातायात व पर्यावरण जन जागरुकता समिति की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष व बाइक राइडर पूजा यादव का भी सम्मान किया गया। उन्हें यातायात क्षेत्र में किए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. लख्मीचंद यादव, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डीपी यादव ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूजा को समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश, संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, कुलदीप शास्त्री, मनीष दयाल, मनीष शर्मा, रेखा शर्मा, आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.