शामली, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी भारती ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति सुमित कुमार पुत्र राम भूल सिंह निवासी हिरणवाड़ा 27 जनवरी की सुबह लगभग 9:00 बजे बाइक से अपने खेत में जा रहे थे तभी बाबरी की तरफ से तेज गति से आ रही एक गाड़ी मैं बाइक में साइड मार दी जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। जिससे बाइक सवार की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने और बाइक सवार के छोटे भाई ने गाड़ी के फोटो लिए और बाबरी थाने को सूचना दी गई। भारती देवी ने थाना अध्यक्ष से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.