गाजीपुर, मार्च 12 -- गाजीपुर (बारा)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बारा के समीप ताड़ीघाट बारा मुख्य राजमार्ग पर बुधवार की सुबह अपने पति के साथ बिहार जा रही थी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला मीनाक्षी देवी ट्रक की चपेट में आ गयी। जिससे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परीक्षण के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि बिहार के राजापुर प्रखंड के ग्राम सभा बारूपुर निवासी 35 वर्षीय मीनाक्षी देवी अपने पति नंदे राजभर के साथ बारा से गांव जा रही थी। अभी वह ग्राम सभा बारा के पूर्वी छोर पर पहुंचे ही थे कि एक पीछे से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। बाइक में धक्का लगने के कारण मीनाक्षी देवी सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गयी। जिससे मौके पर मौत हो गयी। जिसके बाद पति नंदे राजभर बदहवास हो गये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.