हिन्दुस्तान, फरवरी 15 -- गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बाइक से कार टकराने के बाद तीन बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उन्हीं की कार में अगवा कर लिया। बदमाश लगभग आधे घंटे तक उन्हें घुमाते रहे और फिर पर्स से तीन हजार रुपये लेकर और यूपीआई से पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराकर कार समेत छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।विवाह समारोह में जा रहे थे साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक पांडेय नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अभिषेक ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम एक विवाह समारोह में जा रहे थे। लिंक रोड क्षेत्र में टाटा मोटर्स शोरूम के सामने दो बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर लापरवाह तरीके से चल रहे थे। उन्होंने बाइक से बचकर आगे निकलने का प्रयास किया तो उनकी कार एक बाइक से टच हो गई। इस...