फिरोजाबाद, मार्च 28 -- हादसे के बाद में मानवीयता दिखाने के बजाए एक वैन चालक ने अपनी वैन को दौड़ा दिया, लेकिन हादसे को देख कर चौराहा पर खड़े बाइक सवार वैन के पीछे दौड़ पड़े। उन्होंने वैन को पकड़ कर रसूलपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गैलरई निवासी एक दंपति बुधवार को आसफाबाद में आ रहे थे। बताया जाता है कि बाइक सवार की ससुराल आसफाबाद पर है तथा वह अपनी पत्नी पत्नी एवं छह माह के बच्चे को लेकर ससुराल में किसी कार्य से आ रहे थे। इनकी बाइक मौढ़ा चौराहा पर पहुंची, इस दौरान एक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। वैन की टक्कर से पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। इधर हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वैन चालक ने वैन को दौड़ा दिया। वैन को दौड़ते देख चौराहा पर मौजूद कुछ बाइक सवार भी वैन के पीछे दौड़ पड़े तथा वैन को आसफाबाद चौराहा पर पकड़ लिया तथा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.