उन्नाव, जनवरी 22 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग पर मटुकरी गांव स्थित गोसवा नहर बंबा के पास गुरुवार शाम सवारियों से भरा सीएनजी ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत और उसके मासूम बेटा जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। जबकि ऑटो के पलटने से आधा दर्जन सवारियां जख्मी हो गई। जिसमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लखनऊ थाना रहीमाबाद के फतेहपुर मवई गांव के रहने वाले 30 वर्षीय पवन पुत्र सियाराम बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खंभोली गांव निवासी राम नारायण के घर अपनी ससुराल पत्नी प्रीति को लिवाने आया हुआ था। कहा जा रहा है कि उसकी पत्नी मायके से ससुराल जाने की तैयारी करने लगी। जिससे कुछ समय व्यतीत करने के लिए वह 3 वर्षीय बेटे यश को लेकर टहलने निकल गया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.