प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 25 -- ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। कोहंडौर से शादी समारोह से बाइक से लौट रहे दंपती सहित चार लोगों को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे चारों लोग घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो खाई में चली गई। चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। आसपुर देवसरा बाजार के रहने वाले 55 वर्षीय सूरज सिंह, उनकी 52 वर्षीय पत्नी अंकुर देवी, 4 वर्षीय बेटा अर्चित और भाई इंदल सिंह शादी समारोह में कोहंडौर गए थे। मंगलवार अपराह्न घर लौटते समय आसपुर देवसरा-पट्टी मार्ग से धौरहरा-सेमराडीह मार्ग पर मुड़े पीछे से आई बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बोलेरो खाई में चली गई और चालक फरार हो गया। बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ पहुंचाया। वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। एसओ विज...