बांदा, जून 9 -- बांदा। संवाददाता शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित मेडिकल कॉलेज से थोड़ी दूर स्थित तिंदवारा गांव के रहनेवाले हैं। शहर के रहनेवाले दिनकर व अभिलाष कुमार की मेडिकल कॉलेज कैंपस से बाइकें चोरी हो गई थीं। दोनों पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तार आरोपितों तिंदवारा गांव निवासी पवन देव उर्फ भोले, आदर्श और लक्ष्मण के पास से चोरी की चार बाइकें और एक कटी बाइक बरामद की। तीनों को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.