कन्नौज, जून 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए बाइक सवार की जेब से 15 हजार रुपए की नगदी गायब हो गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम भवानीपुर निवासी कश्मीर सिंह पुत्र केशव दयाल ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 10 जून की शाम 5 बजे उसका भाई राम लखन बाइक से गिट्टी मौरंग के पैसे देने के लिए जा रहा था। उसकी जेब में 15 हजार रुपए थे। तभी सामने से आ रही बाइक सवार निजामपुर निवासी मैकू सिंह ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। और राम लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए की नगदी भी गुम हो गई। पुलिस ने मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.