बरेली, जनवरी 27 -- हाफिजगंज। हाथ छोड़कर बाइक चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बाइक का दस हजार रुपये का चालान करने के साथ आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसआई सत्यवीर गिरी ने बताया कि मामले की शिकायत पर आरोपी अमन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...