संवाददाता, मार्च 11 -- Helmet became Mandatory: यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने बाइक पर पीछे बिना हेलमेट बैठने वालों के चालान की कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान की शुरुआत के पहले दिन 79 वाहनों का चालान किया गया तो वहीं जिन बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने भी हेलमेट लगाया था, उसकी सराहना भी की गई। वहीं, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 995 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर जुर्माना भी वसूला गया। दरअसल, यातायात पुलिस ने बाइक पर पीछे बैठने वालों के हेलमेट को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। एक हफ्ते तक जागरूकता अभियान चलाने के बाद सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि एक हफ्ते तक जागरूकता अभियान चलाने के बाद अब पीछे बिना हेलमेट लगाए बाइक पर बैठे लोगों के वाहन का चालान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को 79 ऐसे बाइक का चालान किया गया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.