रामपुर, जनवरी 17 -- अज्ञात बाइक सवार ने पैदल जा रहे बैंक चपरासी को टक्कर मार दी। हादसे में उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा गुरुवार देर रात क्षेत्र के ग्राम राठौड़ा की पुलिया पर हुआ। ग्राम ऐमी निवासी 53 वर्षीय छोटेलाल राठौड़ा स्थित एक बैंक में चपरासी थे। देर शाम वह राठौड़ा से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास गए, जहां से उन्हें घर ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर...