दुमका, दिसम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पत्थरपानी एवं भूसीसिमल गांव के पास बाइक दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया है। यह घटना गुरुवार को देर रात में हुई। मृत युवक की पहचान रामगढ़ थाना अंतर्गत दोंदिया गांव निवासी अर्जुन टुडू के रूप में हुई है। परिजनों से पता चला है कि युवक अपने एक साथी के साथ रिश्तेदार के घर गया था। वापस लौटने में एक अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। अर्जुन टुडू की मौके पर ही हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक मौके से फरार हो गया है। रोड में पड़े युवक के शव को गांव के एक ग्रामीण चिकित्सक की नजर पड़ गई। चिकित्सक ने तुरंत युवक के परिजनों को सूचित किया। परिजन तुरंत दौड़े भागे घटना स्थल पर जब पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.