समस्तीपुर, नवम्बर 8 -- पूसा। पूसा के गंगापुर श्रीरामपुर अयोध्या गांव के एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला का इलाज समस्तीपुर में हो रहा है। घटना सरायरंजन के गंगापुर के निकट बुधवार रात की है। मृतक श्रीरामपुर अयोध्या निवासी महेश सिंह का पुत्र विद्यानंद कुमार (20) है। जबकि जख्मी महिला महेश सिंह की पत्नी रुक्मिणी देवी है। ग्रामीणों के अनुसार महेश सिंह की पुत्री की तबियत खराब थी। जिसे देखने बाइक से महेश सिंह की पत्नी और पुत्र उजियारपुर प्रखंड के जनकपुर गांव जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे दोनो जख्मी हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से विद्यानंद कुमार को पटना रेफर कर दिया गया। मौजूद लोगो ने बताया कि पटना ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.