बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना मंगलवार देर शाम नावकोठी-रजाकपुर पथ पर महावीर शर्मा मिल के पास हुई। जख्मी युवकों की पहचान रजाकपुर निवासी टीवन साह के पुत्र फूलचंद कुमार व रतन राय के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक राजमिस्त्री का काम करते हैं। मंगलवार को काम समाप्त करने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महावीर शर्मा मिल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गड्ढे में पड़े जख्मियों को देखा और उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए पीएचसी नावकोठी पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीएचसी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद फूलचंद कुमार की स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.