साहिबगंज, मार्च 17 -- साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के सरकंडा के पास शनिवार की रात बाइक हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मसकलैया के विनोद पासवान का पुत्र सागर पासवान(22) है। परिजनों के अनुसार युवक बाइक से घुमने के लिए निकला था । इसी क्रम में सरकंडा से आगे बाइक असंतुलित होकर पलट गया। डॉ. मोहन मुर्मू ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट लगी है। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.