लोहरदगा, फरवरी 17 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले ले कैरो-अकाशी सड़क पर डा अनुग्रह नारायण हाई स्कूल के पास सोमवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भंडरा प्रखण्ड बस्ती निवासी शिवा राम 50 वर्ष कैरो अपने ससुराल आया था। वह सोमवार अपराह्न चार बजे पैशन प्रो बाइक से भंडरा अपने घर लौट रहा था। इसी दरमियान कैरो हाई स्कूल के पीछे मोड़ में उसका बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिना पैर टूट गए। स्थानीय लोगों और कैरो पुलिस की मदद से उसे कुडू सीएचसी भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.