गोरखपुर, जनवरी 21 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला-कौड़ीराम मार्ग पर वीएसएवी इंटर कॉलेज के पास बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता नेहा पुत्री संजय भारती निवासी रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाजार से लौटते समय आरोपियों ने उनके भाई की बाइक रोककर ओवरटेक करने का विरोध किया और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए मनोज व सत्येंद्र भी घायल हो गए। मनोज को गंभीर चोट पर गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने पांच नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...