एटा, जनवरी 5 -- गांव सियपुर के पास बाइक आपस में टकरा गई। बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई और साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ खेत पर जा रहे किसान को बाइक सवार ने रौंद दिया। टक्कर लगने किसान की मौत हो गई। थाना जैथरा के गांव बिछिया निवासी अनुराग उर्फ बॉबी (15) पुत्र रमेश साथी हिमांशु पुत्र सतीश निवासी कसौलिया जैथरा के साथ सोमवार को बाइक से किसी काम से शहर आए थे। दोपहर में बाइक से गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इनके आगे एक और बाइक चल रही थी। गांव सियपुर के पास अचानक से बाइक सवार ने बाइक मोड़ दी। पीछे से आ रहे बाइक सवार बॉबी, हिमांशु टकरा गए। बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एसएचओ बागवाला ओमप्रकाश ...