गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। बादशाहपुर इलाके में बाइक चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने किसी और की नहीं, बल्कि अपने ही रूममेट की मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी का तर्क था कि चूंकि उसकी अपनी बाइक चोरी हो गई थी और उसे शक था कि यह काम उसके रूममेट का है, इसलिए उसने बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। 26 दिसंबर 202 को सेक्टर-66 स्थित प्रजापति रोड पर राघव हॉस्पिटल के बाहर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने अगले दिन बादशाहपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की। बादशाहपुर थाना पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से दो जनवरी को आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम गुप्ता निवासी झा...