धनबाद, जून 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बैंक मोड़ पुलिस ने शहर में बाइक चोरी कर रहे गिरोह के दो लड़कों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक भी जब्त की है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया। बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर रांगाटांड़ से रॉकी गद्दी नामक बाइक मरम्मत की दुकान से संचालक शहनवाज उर्फ छोटू गद्दी को दबोचा। वह गद्दी मोहल्ले का रहने वाला है। छोटू ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि बैंक कॉलोनी निवासी राकेश सिंह के साथ मिल कर भीड़भाड़ वाले स्थानों से दोनों बाइक चोरी करते थे। ग्राहकों को बाइक बेच कर आधा-आधा पैसा बांट लेते थे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छोटू के दोस्त राकेश सिंह को भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.