मुरादाबाद, जनवरी 9 -- जिला अस्पताल से बाइक चोरी के मामले में न्यायालय एसीजे (जेडी)-2 की न्यायाधीश ने शुक्रवार को दो दोषियों को एक साल तीन माह की सज़ा सुनाई है। थाना कटघर क्षेत्र के सूरजनगर पीत बस्ती निवासी प्रेम सिंह ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 सितंबर 2024 को जिला अस्पताल परिसर से उनकी बाइक चोरी हो गई। विवेचना के दौरान फहीम निवासी इमामबाड़े के पास थाना मैनाठेर व साजिद निवासी गांव फतुल्ला सराय थाना कोतवाली जिला संभल को गिरफ्तार कर उससे बाइक बरामद की थी। मुकदमे की पैरवी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार द्वारा की गई। विवेचना उपनिरीक्षक अजेन्द्र कुमार सिंह ने की, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से एपीओ सोनू सिंह ने अदालत में मजबूती से पक्ष रखा। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी फहीम व साजिद को दोषी ठहराते हुए ...