गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कैंट पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने दो स्कूटी बरामद की है। दोनों स्कूटी चोरी की बताई जा रही है। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अजय कुमार निषाद उर्फ अजू, आदित्य साहनी, तरुण राय व ध्रुव उर्फ श्रेयांश के रूप में हुई। इनके पास से चोरी की 02 स्कूटी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 10 मार्च को आरोपितों ने महिला की स्कूटी चुरा ली थी। महिला ने स्कूटी चोरी के संबंध में कैंट थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से आरोपितों को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.