कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, एक संवाददाता। बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद रियाज के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से एक मास्टर चाभी भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल कर वह बाइक का लॉक खोलकर चोरी करता था। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि मोहम्मद रियाज के खिलाफ सहायक थाना में बाइक चोरी के तीन मामले दर्ज हैं, वहीं मनसाही थाना क्षेत्र में भी उसके विरुद्ध कई केस दर्ज हैं। सहायक थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिर्चाईबारी स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक युवक बाइक चोरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मास्टर की बरामद हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कई बाइक चोरी की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.