मेरठ, अगस्त 20 -- गंगानगर एल ब्लॉक निवासी विकास कुमार सरकारी कर्मचारी है। उनकी बाइक चोरी की घटना रविवार की है। उन्होंने अपनी बाइक घर के अंदर से निकालकर बाहर खड़ी कर दी थी। इसी बीच काले रंग की शर्ट पहने एक युवक घर के बाहर पहुंचा और बाइक चोरी कर फरार हो गया। विकास जब घर के बाहर निकले तो बाइक नहीं मिली। उन्होंने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक युवक बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.