देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। नगर थाना अंतर्गत बरमसिया के पास हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय बाइक चालक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने बुलेट चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड़ निवासी 16 वर्षीय हर्षित कुमार पांडेय के पिता अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार शाम उनका पुत्र बाजार से बाइक चलाकर घर लौट रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल, जिस पर तीन लोग सवार थे, तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी। अनिल कुमार पांडेय के अनुसार, ट्रिपल लोड सवार बुलेट चालक ने संतुलन खोते हुए उनके पुत्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्षित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.