बदायूं, नवम्बर 6 -- सहसवान, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी श्यामवती पत्नी मुनीश ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले गांव कुकरैइया निवासी मुनीश के साथ हुई। पति मुनीश, ससुर हप्पू और सास गीता पत्नी हप्पू दहेज से असंतुष्ट थे। वे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। श्यामवती ने बताया कि पांच अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह घर का काम कर रही थी, तभी तीनों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। डरी महिला की मायके गांव लदपुरा लौट आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.