बदायूं, मार्च 17 -- बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव बांस बरौलिया के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायल व्यक्ति के मामा ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।थाना वजीरगंज के गांव बगरैन निवासी हसमुद्दीन पुत्र निहालउद्दीन अपनी पत्नी मुस्कान के साथ बाइक से दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव बांस बरोलिया के पास पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें बिल्सी सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल हसमुद्दीन के मामा आश मोहम्मद पुत्र नूर ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस में शिकायत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.