नई दिल्ली, फरवरी 16 -- KTM की बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए तगड़ा ऑफर है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ डीलरशिप्स पर KTM 250 Adventure खरीदने वाले ग्राहकों को 12748 रुपये की ऐक्सेसरीज फ्री दी जा रही हैं। साथ ही 10 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी ऑफर की जा रही है। इस पैकेज में टूरिंग सीट, हेडलाइट प्रोटेक्टर, मडफ्लैप एक्सटेंशन, लोअर फेंडर, सेंटर स्टैंड और बाइक कवर शामिल हैं। इसकी अवेलेबिलिटी लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में बाइक खरीदने के इच्छुक ग्राहकों सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ऑथराइज्ड शोरूम से संपर्क करना होगा। सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि ये बेनिफिट 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे।लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के दौरान बेहतर कुशनिंग और सपोर्ट टूरिंग सीट को स्टैंडर्ड फैक्ट्री सीट की तुलना में लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के दौ...