जहानाबाद, मई 2 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था थानाक्षेत्र के गंगापुर पेट्रोल पंप के समीप एसएच 69 पर शुक्रवार की संध्या सड़क दुर्घटना में साईकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थानाक्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी 55 वर्षीय कलीम अंसारी कुर्था में दर्जी का कार्य करते हैं। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को भी वो काम निपटाने के बाद संध्या सात बजे साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दरम्यान अज्ञात बाईक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 सेवा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...