मिर्जापुर, अक्टूबर 26 -- राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में स्थित शराब की दुकान के पास बाइक के धक्के से टहलने निकली दो महिलाएं बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही बाइक सवार भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देख चिकित्सक मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव की 25 वर्षीय रेखा राजगढ़ के नदिहार गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। शनिवार की शाम को रेखा और अपनी रिश्तेदार 48 वर्षीय कौशल्या और कौशल्या घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान पीछे से पहुंचे तेज रफ्तार बाइक सवार नदिहार गांव निवासी 42 वर्षीय संजय दोनों महिलाओं को धक्का मारते हुए सड़क पर गिर गया। हादसे में दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.